City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड : गिरिडीह में पूजा करने गई महिलाओं के जेवरात की चोरी

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंड : गिरिडीह में पूजा करने गई महिलाओं के जेवरात की चोरी

सिटी पोस्ट लाइव : झारखंड के गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के एक पूजा पंडाल में घूमने गयी महिलाओं के सोने के जेवरात की चोरी हो गयी। घटना रविवार की रात की है। इसमें जिला प्रशासन के अलावा पंडाल के व्यवस्थापकों की भी लापरवाही दिखी, जिसका फायदा चोर-उचक्के उठा रहे हैं। जिस कारण ऐसी घटनाएं आये दिन घट रही हैं। शहर के अधिकतर पूजा पंडाल में अबतक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाये गये हैं। रविवार को सरिया स्थित पूजा स्थल में पूजा करने गई कई महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी हो गई | इसकी कीमत एक लाख से ऊपर की बताई जा रही है। भुक्त भोगी महिलाओं में बिवेकानंद रोड निवासी सबिता देवी एवं ललिता तरवे ने बताया कि मंदिर स्थल पर भीड़भाड़ में पूजा कर रही थी। इसी बीच गले से चेन काट लिया गया। इन दोनों को इस का अहसास तब हुआ, जब एक अन्य महिला का भी चेन काट लिया गया और हो-हल्ला हुआ। घटना की सूचना सरिया एसडीपीओ बिनोद महतो को दी गई, जिसके बाद थाना प्रभारी विकास पासवान ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली और व्यवस्थापकों को जल्द से सीसीटीवी लगाने की हिदायत दी। बताते चलें कि इस पूजनोत्सव में सरिया में कुल पांच पूजा पंडाल लगते हैं जिसमें भगला काली मण्डा में सबसे अधिक भीड़ होती है। खासकर बाजार की भीड़ इसमें पूजा के लिए आती है। जानकारी के अनुसार शहर में गले से चेन काटने वालों में एक महिला गिरोह सक्रिय है। इस गिरोह में महिला के साथ कुछ लड़कियां भी शामिल हैं, जो अलग-अलग स्थानों में इस तरह की घटना को अंजाम देती हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.