City Post Live
NEWS 24x7

औषधीय गुणों से भरपूर है नारियल, जानिए शरीर के लिए कितना फायदेमंद

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

औषधीय गुणों से भरपूर है नारियल, जानिए शरीर के लिए कितना फायदेमंद

सिटी पोस्ट लाइव : नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। ऐसा इसकी धार्मिक महत्ता के साथ-साथ औषधीय गुणों के कारण कहा जाता है। नारियल में पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन और खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। हजारों साल पहले से ही नारियल के तेल का आयुर्वेद में इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह माना जाता है कि यह तेल आपके शरीर के आतंरिक अंगो को कई सारे लाभ देता है और उन्हें बहुत सी बीमारियों से बचाता है। नारियल की तासीर ठंडी होती है। ताजा नारियल कैलोरी से भरपूर होता है। इसमें अनेक पोषक तत्व होते हैं। जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।

नारियल इंसुलिन स्राव और रक्त ग्लूकोज को बेहतर बनाता है। यह ब्लड शुगर नियंत्रण के लिए हार्मोन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करके मधुमेह को नियंत्रित करता है। नारियल शरीर में रक्त कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाकर हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है। नारियल में संतृप्त वसा शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। नारियल के तौर पर नाभि पर लगाने से कई फायदें होते हैं। नाभि एक ऐसी जगह है जहां से बच्चा अम्बलिकल कॉर्ड के द्वारा अपना न्यूट्रीशन लेता है।

इस जगह से कई सारी नर्व एक दुसरे से जुडी रहती हैं। इसलिए इस जगह पर इस तेल का इस्तेमाल करने से यह आपके आतंरिक अंगो के लिए भी फायदेमंद होता है। नारियल में मोनोलॉरिन और लौरिक एसिड की उच्च सामग्री होती है जो बैक्टीरिया, वायरस और कवक को मारने में मदद करती है। नारियल का पानी मुंह के बैक्टीरिया को मारने के साथ ही खराब सांस को ठीक करने और संपूर्ण दंत स्वास्थ्य में सुधार लाता है। गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर्स गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं क्योंकि इससे कब्ज, हार्ट बर्न, और धीमे पाचन से लड़ता है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.