City Post Live
NEWS 24x7

हिमाचल : दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत, गहरी खाई में गिरी बस

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक बस हादसे में आठ लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को सोलन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा बस के गहरी खाई में गिरने के कारण हुआ है। जानकारी के अनुसार, सिरमौर में एक निजी बस सड़क हादसे का शिकार हुई है। हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। यह हादसा सिरमौर के सिनोरा के पास हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भी हैं, जो प्रशासन की मदद कर रहे हैं। हिमाचल के सिरमौर जिले के नजदीक सनोरा में एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कई लोग गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच् है। बचाव और राहत का कार्य जारी है। पुलिस ने बताया कि अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.