कर्ज से परेशान युवक ने की पत्नी और दो बच्चियों की हत्या, खुद भी फांसी लगायी
सिटी पोस्ट लाइव, गढ़वा: गढ़वा जिले के वंशीधर नगर धुरकी थाना क्षेत्र के रक्शी गांव में रविवार रात दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां एक व्यक्ति ने कर्ज से परेशान होकर पत्नी और दो बच्चियों की हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी अनुसार रक्सी निवासी शिवकुमार बैठा (30) ने अपनी पत्नी बबीता देवी (26), पुत्री तान्या कुमारी (10) और श्रेया कुमारी (6) की हत्याकर शव को कुएं में डाल दिया। बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह जब शिव कुमार की मां उसके घर गई तो उसके घर का दरवाजा खुला था। घर से थोड़ी दूर पर स्थित अमरुद के पेड़ पर उसका शव झूल रहा था। मां के चिल्लाने पर जमा हुए गांव के लोगों ने और लोगों की खोजबीन की और शव को कुएं से निकाला। शुरुआत में केवल शिवकुमार एवं एक बच्ची का शव बरामद हुआ था। एक बच्ची एवं पत्नी लापता थी। लोगों ने आसपास के कुएं में खोजबीन शुरू की तो दूसरी बच्ची एवं पत्नी का शव कुआं में मिला। ग्रामीणों के अनुसार शिवकुमार बैठा पर लगभग पांच से छह लाख रुपये का कर्ज था। जिस से शिवकुमार काफी दिनों से तनाव में था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया होगा। इस घटना से आस पास के इलाकों में मातम छाया हुआ है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इसमें लिखा है कि हमलोगों ने आपस में सलाह कर ये फैसला लिया है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं। पुलिस ने बताया कि मृतक खेती और मजदूरी करता था। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि कर्ज को लेकर कुछ दिनों से वो परेशान था।
Comments are closed.