रांची: एक लाख का इनामी नक्सली रांची से गिरफ्तार
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित अमेठिया नगर में छिपकर रह रहे एक लाख के इनामी नक्सली प्रशांत ठाकुर को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पलामू डीआईजी विपुल शुक्ला की स्पेशल टीम ने एक लाख के इनामी नक्सली को नामकुम थाना इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार अन्य पुलिस कर्मी के सहयोग से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली का नाम प्रशांत ठाकुर बताया जा रहा है। वह गढ़वा जिला के रंका थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव का रहने वाला है। नक्सली को गिरफ्तार कर पलामू पुलिस उसे अपने साथ ले गयी।
Comments are closed.