City Post Live
NEWS 24x7

बड़ी बहन के अवैद्य संबंध का विरोध करना पड़ा महंगा, परिजनों ने की जमकर पिटाई

घायल युवती को पड़ोसी ने कराया सदर अस्पताल में भर्ती

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

बड़ी बहन के अवैद्य संबंध का विरोध करना पड़ा महंगा, परिजनों ने की जमकर पिटाई 

सिटी पोस्ट लाइव, एक्सक्लूसिव : सदर थाना क्षेत्र के डी.बी.रोड में जड़ी-बूटी की दुकान चलाने वाले गुरुदेव पंडित ने अपने बेटों और बेटियों के साथ मिलकर अपनी ही सबसे छोटी बेटी लवली कुमारी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पिटाई के दौरान लवली घर में ही बेहोश होकर गिर गई। पड़ोस के लोगों ने जब हल्ला सुना तो वे सभी दौड़कर घर के भीतर घुसे और मामले को पहले तो शांत कराया फिर जख्मी युवती को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित लड़की लवली ने बताया कि उसकी खास बड़ी बहन खुशबू का अवैध संबंध उनके मामा के लड़के मनोज कुमार के साथ है। बड़ी बहन की शादी दो माह पूर्व ही हुई थी। शादी के 10 दिन बाद ही बड़ी बहन के पति दिवाकर कुमार को इस अवैध संबंध की जानकारी हो गई थी।

जिसके कारण उनके पति ने उसकी बड़ी बहन को छोड़कर, वापस मुंबई चले गए। मंगलवार और बुधवार की देर रात में लवली ने अपनी बड़ी बहन खुशबू को अपने ममेरे भाई मनोज कुमार के साथ अवैद्य सम्बन्ध बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। जिसके बाद लवली ने इस गन्दे सम्बन्ध की जानकारी अपने घर के सदस्यों को दी थी। जिस पर घर के सभी सदस्य सहित उसके तमाम परिजनों ने लवली को खामोश रहने की हिदायत दी। आज दिन भी लवली ने अपने ममेरे भाई को अपनी बड़ी बहन से अवैद्य सम्बन्ध बनाते देखा। उसने यह दृश्य देखकर अपना आपा खो दिया और इसका पुरजोर विरोध किया। इस बात से गुस्साए परिजनों ने आज गुरुवार की देर शाम उसकी जमकर पिटाई कर दी। घर के सभी लोगों का कहना है कि घर में जो चल रहा है चलने दो।

अवैध संबंध से किसी को कोई एतराज नहीं है तो फिर तुम्हें क्यों ऐतराज है। हमने इस मामले में पुलिस अधिकारी से बात की और बच्ची की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए उसे उसके एक अन्य सम्भ्रान्त रिश्तेदार के यहां तत्काल भिजवा दिया। पुलिस कल इस मामले में कोई हस्तक्षेप करेगी। लवली को वापस घर जाते हुए डर लग रहा था। उसे अपनी हत्या का भय सता रहा था। अभी उसकी उसकी स्थिति ठीक है। सदर अस्पताल के चिकित्सक उन्हें आराम करने और घर जाने की सलाह दे रहे थे। लेकिन वह अस्पताल परिसर में ही रात गुजारना खुद के लिए सुरक्षित महसूस कर रही थी। लेकिन हमने फिलहाल उसे सही और सुरक्षित जगह पर भिजवा दिया है। अब कल देखना बेहद दिलचस्प होगा कि पुलिस इस पेचीदगी से भरे मामले की कैसे तफ्तीश और कारवाई करती है।

सहरसा से संकेत सिंह की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.