केरोसिन तेल डालकर जिंदा जलाने के मामले में एक गिरफ्तार
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची पुलिस ने साधना मुंडा को केरोसिन तेल डालकर जिंदा जलाने के मामले में जगदीश मुंडा को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी आशुतोष शोखर ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेस में बताया कि 27 अक्टूबर 2018 की शाम को साधना मुंडा से मिलने जगदीश उसके घर गया था। नशे की हालत में जगदीश ने साधना को गाली-गलौज करने लगा और अपने घर से केरोसिन का तेल निकालकर जगदीश पर डाल दिया, जिससे साधना मुंडा बुरी तरह से जल गये थे। उसे पिठौरिया पुलिस ने रिम्स में भर्ती कराया था। वर्तमान में साधना की स्थिति में काफी सुधार है।
Comments are closed.