City Post Live
NEWS 24x7

घर में फंदे से लटका मिला किशाेर का शव

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

घर में फंदे से लटका मिला किशाेर का शव

सिटी पोस्ट लाइव,  मेदिनीनगर: हैदरनगर थाना के कुकही गांव निवासी राजेंद्र तिवारी के 12 वर्षीय पुत्र चंदन तिवारी का शव घर में ही फंदे से झूलता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुुआ है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अनुसंधान के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है। उन्होंने बताया कि मृतक पूजा पाठ कराने का काम करता था। घटना को लेकर गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मुखिया यमुना प्रसाद यादव ने बालक के असमय मौत पर दुःख जताते हुए परिजनों को ढांंढस बंधाया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.