City Post Live
NEWS 24x7

पलामू के छत्तरपुर में प्रेमी के कहने पर भाई को कुएं में फेंका, मौत

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

पलामू के छत्तरपुर में प्रेमी के कहने पर भाई को कुएं में फेंका, मौत

सिटी पोस्ट लाइव, मेदिनीनगर: ज़िले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र के नेउरीबार गांव निवासी संजय विश्वकर्मा की बेटी प्रियंका  (18) ने प्रेमी के बहकावे में आकर अपने चचेरे भाई प्रकाश (11) को कुएं में फेंक दिया, इससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी वासुदेव मुंडा ने मंगलवार को बताया कि रामगढ़ निवासी मुकेश सिंह के साथ प्रियंका का प्रेम संबंध चल रहा था। जिसकी जानकारी उसके घर वालों को हो गयी। इसके बाद घर वालों ने प्रियंका से उसका मोबाइल छिन लिया। इसके बाद प्रियंका अपने चाचा बिनोद विश्वकर्मा के बेटे प्रकाश के मोबाइल से प्रेमी से बात करती थी। 8 मई को भी प्रियंका प्रकाश के मोबाइल से अपने प्रेमी मुकेश से बात कर रही थी। तभी प्रकाश प्रियंका से अपनी मोबाइल मांगने लगा तो प्रियंका ने थोड़ी देर और रुकने के लिए कही, जिसपर प्रकाश ने कहा मोबाइल दो नहीं तो घर जाकर चाचा से सारी बात बता दूंगा।

दूसरी तरफ बात कर रहे मुकेश ने प्रकाश की बात सुन ली व प्रियंका से कहा कि ज्यादा तंग कर रहा तो कुएं में डाल कर मार दो। इसके बाद प्रियंका ने कच्चे कुएं में सांप होने की बात प्रकाश को बताई, जिस पर प्रकाश कुएं में झांक कर सांप को देखने लगा। इसी दौरान प्रियंका ने पीछे से प्रकाश को कुएं में धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इधर देर रात तक प्रकाश घर नहीं आया तो घर वाले उसकी खोजबीन करने लगे। गांव वालों ने बताया कि प्रकाश को प्रियंका के साथ कुएं की ओर जाते देखा था,जिसके आधार पर उक्त कुआं में झगर डाली गई तो उसमें से प्रकाश की लाश निकली। प्रकाश के पिता बिनोद ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने प्रियंका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं उसके प्रेमी मुकेश की गिरफ्तारी के लिए छापामारी में जुट गई।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.