City Post Live
NEWS 24x7

बंद कमरे से मिला दंपती का शव, हत्या की आशंका

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के टिकली टोली रोड स्थित एक मकान के बंद कमरे से शुक्रवार को पुलिस ने दंपती का शव बरामद किया है। मृतक के शरीर पर घाव के कई निशान मौजूद है। कमरा बंद मिला है, लेकिन मौके से किसी तरह का हथियार नहीं मिला है,जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गयी है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक तेतरु पाहन एक निजी स्कूल में माली के रूप मे ंकाम करता था और अपनी पत्नी लखिया पाहन के साथ कई वर्षों से उस कमरे में रह रहा था। दोनों के शरीर पर चाकू से हमले के कई निशान मिले हैं।बताया गया है कि दंपती को घर में अंदर बंद देखकर आसपास के लोगों ने इनके घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बर्बरता से घटना को अंजाम दिया गया है। कमरे की दिवारों पर खून के छीटें मिले है।
पुलिस मृतक के संबंधियों और परिचितों से घटना के बारे में जानकारी हासिल करने के प्रयास में जुटी है। घटनास्थल पर फॉरेसिंक टीम के साथ एफएसएल की टीम भी पहुंची और जांच में जुटी है। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.