अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी, घायल युवक पीएमसीएच में इलाजरत
Read Also
सिटी पोस्ट लाइव, धनबाद: केंदुआडीह थाना अंतर्गत काली बस्ती में शनिवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया है। इस गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए पुलिस ने धनबाद पीएमसीएच में भर्ती कराया है। सूत्रों के अनुसार नयाडीह कुसुंडा 7 नंबर निवासी अरिवंद पासवान के पुत्र मंटू पासवान पर दो नाकाबपोश अपराधियों ने गोली चला दी। गोली मंटू के हाथ में लगी। जिससे मंटू घायल होकर वहींं गिर पडा। । घायल मंटू ने बताया कि वह पेशे से एक ऐसी मैकेनिक है और वह अपने काम से वापस घर लौट रहा था। वह अभी गली नंबर 7 के पास पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाए दो नाकाबपोश अपराधियों ने उसपर गोली चला दी । जिससे वह वही गिर गया। इसके बाद अपराधी वहां से भाग निकले। घायल मंटू ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। गोली उसपर किसने चलाया इसका भी उसे कोई अंदाजा नहीं है। फिलहाल पुलिस घायल मंटू के बयान पर मामला दर्ज कर इस गोलीकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। वहीं इस गोली कांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Comments are closed.