सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा की सक्रियता से झारखंड की 61 बेटियां घर लौट रही हैं। शुक्रवार को सांसद जयंत सिन्हा ने बताया कि तमिलनाडु के तिरुपुर में ये बच्चियां एक कपड़ा फैक्ट्री में लॉक डाउन के दौरान फंस गई थी। उन्हें वापस लाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं हो रही थी। 6 दिन पहले 16 मई को जब उन्हें इस बात की खबर मिली, तो उन्होंने तत्काल इस मामले पर गंभीरता जताई। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के साथ तिरुपुर के डीएम और एसपी को इसकी सूचना दी। इनके बात करने के बाद 4 घंटे में ही प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचे और सभी लड़कियों को सहायता उपलब्ध कराई।
दो बसों पर सवार होकर लौट रही बेटियां
सांसद ने बताया कि तिरुपुर प्रशासन द्वारा उन लड़कियों को घर भेजने के लिए 2 बसें मुहैया कराई गई हैं। उन सभी पर सवार होकर वह अपने घर वापस आ रही हैं। वह सभी लड़कियां अभी भी सांसद के संपर्क में है।
Comments are closed.