City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में ब्लैक फंगस के 159 मरीज

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में ब्लैक फंगस के कुल 159 मरीज हैं। राज्य में अब तक बुलेट संगत से 30 मरीजों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 100 मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं जबकि 59 मरीज संदिग्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 19 जुलाई तक झारखंड में कोविड-19 के वर्तमान में कुल 336 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अबतक कुल 1,09,60,727 सैम्पल की जांच की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.43 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। राज्य में कुल 336 सक्रिय मामलों में से 213 (63.39 प्रतिशत) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 123 (36.61 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं। राज्य में 19 जुलाई को पाॅजिटिविटि दर 0.11 प्रतिशत पायी गयी। राज्य में अब तक कुल 3,46,745 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5,122 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है। 19 जुलाई को वैक्सीन की 26,705 डोज लगाई गयी, जिसमें से 20,396 लोगों को पहली डोज एवं 6,309 लोगों को दूसरी डोज दी गई। 19 जुलाई तक कुल 68,48,755 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में अब तक कुल 14,99,897 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 19 जुलाई तक राज्य में कोविशील्ड की कुल 57,160 वैक्सीन उपलब्ध है। इसी प्रकार कोवैक्सीन की कुल 14,820 वैक्सीन उपलब्ध है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.