City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में कोरोना के 5961 नए केस, 120 की मौत

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में हर दिन कोरोना संक्रमितों और मौत का आंकड़ा भयावह होता जा रहा है। शनिवार को अबतक 5961 कोरोना पॉजिटिव के नए केस मिले हैं। कोरोना से पिछले 24 घंटे में 4002 मरीज ठीक हुए है। राज्य में कोरोना से 120 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 45, बोकारो से आठ, चतरा से दो, देवघर से छह, धनबाद से 13, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 12, गढ़वा से एक, गिरिडीह से एक, गोड्डा से एक , गुमला से दो, हजारीबाग से तीन, खूंटी से पांच, कोडरमा से दो, लातेहार से चार, लोहरदगा से छह, पलामू से तीन, रामगढ़ से तीन और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )से दो मरीज शामिल है।
किस जिले से कितने केस मिले
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1297,बोकारो से 261,चतरा से 44, देवघर से 206,धनबाद से 129, दुमका से 29, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 1003, गढ़वा से153 ,गिरिडीह से152 , गोड्डा से132 ,गुमला से220 ,हजारीबाग से629,जामताड़ा से 108, खूंटी से 171,कोडरमा से 181 ,लातेहार से 172 ,लोहरदगा से 121, पाकुड़ से 22, पलामू से 116, रामगढ़ से218 ,साहेबगंज से 62,सरायकेला से 142 , सिमडेगा से 129और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 264 मरीज मिले है। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 233411हो गया हैं। इनमें 57716 सक्रिय केस हैं। जबकि 173035 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 2660 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 74.13 प्रतिशत है।
रांची में1297 नए केस मिले
रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1297 नए केस मिले है। जबकि कोरोना से 45 लोगों की मौत हुई हैं। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19,353 हैं। जबकि 663 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 68,982 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 48,848 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.