City Post Live
NEWS 24x7

17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सुजाता वीणापानी बनी रांची की सिटी एसपी

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सुजाता वीणापानी बनी रांची की सिटी एसपी

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है ।जैप पांच की समादेष्टा सुजाता कुमारी वीणापानी को रांची का सिटी एसपी बनाया गया है। वही रांची के सीटी एसपी रहे अमन कुमार को धनबाद का ग्रामीण एसपी के पद पर तैनात किया गया है। धनबाद के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आशुतोष कुमार को रांची का ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उत्तरी छोटानागपुर के डीआईजी पंकज कम्बोज को एसीबी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है पश्चिमी सिंहभुम चाईबासा के पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार गदिदेसी को स्थानान्तरित करते हुए विशेष शाखा में तैनात किया गया है। विशेष शाखा (मुख्यमंत्री सुरक्षा) में तैनात पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंन्हा को जामताड़ा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। रांची के ट्रैफिक एसपी रहे संजय रंजय सिंह को जैप दो का समादेष्टा नियुक्त किया गया है धनबाद के एसएसपी के पद पर तैनात चौथे मनोज रतन को पुलिस अधीक्षक सीआईडी में पदस्थापित किया गया है। सीआईडी के पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश को दुमका का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है विशेष शाखा में पुलिस अधीक्षक श्री आलोक को खुंटी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है वही खुंटी के पुलिस अधीक्षक को गुमला का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। राज्यपाल के परिसहाय चंदन कुमार झा को पश्चिमी सिंहभुम चाईबासा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जामताड़ा की पुलिस अधीक्षक जया राय को सीआईडी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। दुमका में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किशोर कौशल को एसएसपी धनबाद बनाया गया है पुलिस अधीक्षक जगुआर के पद पर तैनात अंजनी कुमार झा को पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा (मुख्यमंत्री सुरक्षा) में तैनात किया गया है गुमला के पुलिस अधीक्षक अंशुमन कुमार को राज्यपाल का परिसहाय बनाया गया है। रांची के ग्रामीण एसपी रहे अजीत पीटर डुंगडुंग को रांची में यातायात पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। इस संबंध में मंगलवार देर रात गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी की है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.