City Post Live
NEWS 24x7

पूर्वोत्तर में बाढ़ से 23 लोगों की मौत, असम में 4 लाख लोग प्रभावित

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

 

सिटी पोस्ट लाइव : पूर्वोत्तर में विनाशकारी बाढ़ ने पिछले 24 घंटों में और 6 लोगों की जान ले ली। मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। हालांकि क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिला है। असम के 6 जिलों में बाढ़ से लगभग 4.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। ब्रह्मपुत्र नदी अभी जोरहाट में निमाती घाट तथा कचार में ए.पी. घाट पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
इस बीच असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई है जिससे 4.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में आंधी और गरज के साथ छींटे पडऩे का अनुमान है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.