City Post Live
NEWS 24x7

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के मामले में 132 लोगों पर एफआईआर दर्ज

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के मामले में 132 लोगों पर एफआईआर दर्ज
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: लॉक डाउन में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के मामले में झारखंड पुलिस ने अब तक 132 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। मामले में 210 लोगों को आरोपित बनाया गया है। वहीं मामले में 111 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं।
किन जिलों में कितने एफआईआर
राज्य में अब तक इस मामले में 132 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इनमें रांची में 15, खूंटी में 4, रामगढ़ में 6, लोहरदगा में 0, गुमला में 3, सिमडेगा में 2,जमशेदपुर में 8 ,चाईबासा में 4, सरायकेला में 3, धनबाद में 10,बोकारो में 4,पलामू में 18,गढ़वा में 7,लातेहार में 5, हजारीबाग में 3, चतरा में 6, कोडरमा में 3, गिरिडीह में 12,दुमका में 3,जामताड़ा में 0, साहेबगंज में0 , पाकुड़ में 2, गोड्डा में 5 और देवघर में 9 मामले शामिल हैं।
पलामू में सबसे ज्यादा एफआईआर
झारखंड में सोशल मीडिया सहित अन्य गतिविधियों से अफवाह फैलाने के मामले में पलामू में सबसे ज्यादा 18 एफआईआर दर्ज किए गए हैं। इसके बाद  रांची में 15 एफ आई आर दर्ज किए गए है। तीसरे स्थान पर गिरिडीह जिले में 12 एफ आई आर दर्ज किए गए। गिरिडीह में हुई है सबसे ज्यादा गिरफ्तारी राज्य में अफवाह फैलाने के मामले में सबसे ज्यादा गिरफ्तारी गिरिडीह जिले में हुई है। अब तक मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। वहीं लातेहार ने 10 पलामू और चतरा में 9 और गढ़वा और जमशेदपुर में 8लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं।
तीन जिलों में एक भी मामला नहीं हुआ दर्ज
लोहरदगा ,जामताड़ा और साहेबगंज में सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने का एक भी मामला सामने नहीं आया है। तीनों जिले में एक भी एफआइआर दर्ज नहीं की गई है।
गढ़वा जिले में सबसे ज्यादा आरोपित
अफवाह फैलाने में सबसे ज्यादा आरोपित गढ़वा जिले में बनाए गए है। मामले में 26 आरोपित बनाए गए हैं। वहीं चतरा में 23, पलामू में 19 और रांची में 16 आरोपित बनाए गए हैं। जबकि जमशेदपुर में 15, धनबाद और लातेहार में 11 और देवघर तथा खूंटी में 10 आरोपित बनाए गए है।

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.