City Post Live
NEWS 24x7

लॉकडाउन में शादी टलने से डिप्रेशन में गया युवक, फंदे पर लटका मिला शव

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राजधानी के पंडरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय पप्पु कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। मामला पंडरा के पंचशील नगर इलाके का है। मृतक रेडियम रोड स्थित एक दुकान में काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। बताया गया है ि लड़के की इसी महीने पांकी के एक गांव में शादी होनी थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण शादी की डेट पहले 10 दिन के लिए आगे बढ़ी। इसके बाद परिवार की आपसी सहमति से इसे एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया। इसी बात को लेकर वह डिप्रेशन में चला गया था। पिछले तीन दिन से वह परेशान था। इसी परेशानी में उसने आत्हत्या कर ली।

मृतक के परिजन ने बताया कि गुरुवार की रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह नहीं उठने पर परिजनों ने दरवाजा खुलवाया। लेकिन उसने कोई आवाज नहीं दी। इसके बाद परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे से झूलता पाया गया। इसकी सूचना पंडरा थाने की पुलिस को दी गई। पंडरा ओपी थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल यूडी केस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक के परिजनों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि उसके डिप्रेशन में जाने का क्या कारण है। शादी की तारिख को आगे बढ़ाने की असली वजह क्या है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.