City Post Live
NEWS 24x7

युवक ने पहले लिव इन पार्टनर को मारी गोली, फिर कर ली खुदकुशी

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में राजधानी रांची के हिन्दपीढ़ी इलाके में रविवार की सुबह अखलाख नामक एक युवक का शव फंसे पर लटका मिला। वहीं मकान में युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही  महिला भी गंभीर अवस्था में मिली, जिसे तत्काल स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के निजामनगर मुहल्ले में आज सुबह स्थानीय लोगों ने एक मकान में गोलीबारी की आवाज सुनी। अंदर देखा, तो महिला घायल अवस्था में पड़ी थी, वहीं युवक का शव फंदे पर लटका मिला। तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अखलाख अपनी भाभी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था और दुबई से काफी पैसा कमा कर रांची में एक मकान का निर्माण कराया था और पूरे खर्च का चला रहा था। इस बीच लॉकडाउन के कारण वह वापस दुबई नहीं लौट पाया। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि जमा पैसा खत्म हो जाने के बाद आर्थिक कठिनाईयों की वजह से खटपट शुरू हो गयी थी और संभवतः इसी कारण घटना को अंजाम दिया गया। वहीं जिस तरह से छह सात फायरिंग की आवाज सुनी गयी और महिला को गोली मारने के बाद खुद युवक के संदेहास्पाद परिस्थति में फांसी के फंदे पर लटक जाने की बात को लोगों में तरह-तरह की चर्चा है, इस संबंध में महिला के पति और अन्य परिजनों से भी पुलिस जानकारी हासिल करने में जुटी है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.