साहेबगंज में बम मारकर महिला की हत्या
Read Also
सिटी पोस्ट लाइव, साहेबगंज/रांची: अपराधियों ने एक महिला को बम से उड़ा दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार की देर रात साहेबगंज जिले के जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के चानन गांव में हुई। मृतक की पहचान सीतामुनि देवी के रूप में हुई है। वह भी मारे गये अपराधी मुन्ना मंडल की मां थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल साहेबगंज भेज दिया। परिजनों ने बताया कि बीती रात कुख्यात अपराधी कृष्णा मंडल के भाई विष्णु मंडल ने मुन्ना मंडल की मां सीतामुनि देवी की बम मारकर हत्या कर दी। उल्लेखनीय है कि मुन्ना मंडल की हत्या भी कृष्णा मंडल ने कर दी थी। उन्होंने बताया कि पिछले छह महीने से कृष्णा मंडल जेल में था। पिछले रविवार को इलाज के लिए रिम्स (रांची) ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर वो फरार हो गया था। तभी से आशंका जतायी जा रही थी कि एकबार फिर हत्या का दौर शुरू होगा। पुलिस ने बताया कि पहले कृष्णा मंडल और मुन्ना मंडल एक ही गिरोह में था तथा साथ-साथ अपराध करते थे। कटिहार में एक आभूषण दुकान में हुई लूट के माल के बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद हुआ और कृष्णा मंडल ने मुन्ना मंडल की हत्या कर दी।
Comments are closed.