City Post Live
NEWS 24x7

सिमडेगा जिले में गौ हत्या मामले में दो गिरफ्तार , तीन फरार

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिमडेगा जिले में गौ हत्या मामले में दो गिरफ्तार , तीन फरार

सिटी पोस्ट लाइव, सिमडेगा: सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र के रायकेरा तुरीन टोली में गिरदा पुलिस ने गो हत्या के आरोप में दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल तीन अन्य लोग फरार होने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार रायकेरा तुरीनटोली में ग्रामीणों को सूचना मिली कि शनिवार की शाम लगभग छह बजे कुछ लोग गो हत्या कर रहे हैं। इसके बाद रायकेरा के ग्रामीण एकजुट होकर तुरीनटोली गांव पहुंचे। कुछ लोगों को गो हत्या करते हुए देखा गया। लोगों की भीड़ आती देख गो हत्या कर रहे लोग भागने में सफल रहे़। वहीं दो व्यक्ति पकड़ में आ गये। घटना की जानकारी हिंदू संगठन के सदस्यों ने गिरदा ओपी प्रभारी अशोक कुमार व बीडीओ समीर खलखो को दी। रविवार को बीडीओ व ओपी प्रभारी घटनास्थल पहुंचे। गिरदा पुलिस ने गो हत्या में शामिल भगवान भेंगरा व जुमुल भेंगरा को गिरफ्तार कर लिया। बीडीओ समीर खलखो ने बताया कि मृत पशु का सैंपल लेकर बाकी बचे पशु के अवशेष को दफना दिया गया। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में पांच लोग पर प्राथमिकि दर्ज करायी गयी है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.