City Post Live
NEWS 24x7

ट्राफिक जमादार पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

ट्राफिक जमादार पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

सिटी पोस्ट लाइव, देवघर: जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया मोड़ पर ट्रैफिक जमादार अशोक पांडे पर 15 से 20 अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे अशोक गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पहुंची पीसीआर वैन ने उन्हें इलाज के लिए देवघर जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात सुल्तानगंज से कावरियों से भरी एक पीकअप वैन देवघर की ओर आ रही थी। इसी क्रम में श्रावणी मेला को लेकर बनाये गए तात्कालिक पुलिस केंद्र कोठिया में पदास्थापित जमादार अशोक पांडे ने वाहन को चेकिंग के उद्देश्य से रोका। इसी दौरान वाहन में सवार लोगों और अशोक पांडे से किसी बात को लेकर बकझक  हो गयी। तभी बगल के गांव से निकल कर 15 से 20 अज्ञात लोग पहुंचे और लाठी-डंडे जमादार पांडे पर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले। इस संबंध में जीसीडीह थाने में मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.