City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में स्पेशल ब्रांच ने भाजपा प्रवक्ता शाहदेव पर जतायी नक्सली हमले की आशंका

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

झारखंड में स्पेशल ब्रांच ने भाजपा प्रवक्ता शाहदेव पर जतायी नक्सली हमले की आशंका

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में स्पेशल ब्रांच ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव पर नक्सली हमले की आशंका जताई है। सूत्रों ने शुक्रवार को बताय कि स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट में कहा गया है कि नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के निशाने पर प्रतुल शाहदेव है। स्पेशल ब्रांच ने शाहदेव की सुरक्षा को लेकर रांची के एसएसपी और अन्य एसपी को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया गया है।शाहदेव के खिलाफ नक्सली हिंसात्मक कार्रवाई कर सकते हैं। सरकार के पक्ष में लगातार उग्रवादियों और सरकार विरोधी संगठनों के खिलाफ हमेशा बयान देने के कारण वह नक्सली संगठनों के निशाने पर हैं। पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री सचिवालय ने उनकी सुरक्षा पर विशेष निर्देश जारी किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि शाहदेव की चचेरे भाई लाल संत नाथ शाहदेव कि नक्सलियों ने पहले भी हत्या की थी। आशंका जताई गई है कि उनके खिलाफ किसी भी समय नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
शाहदेव लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड के रोली गांव निवासी हैं। लातेहार उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र है। लातेहार एसपी को भी स्पेशल ब्रांच में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। शाहदेव रांची में हरमू हाउसिंग कॉलोनी में रहते हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.