City Post Live
NEWS 24x7

पुलिस लाइन में चली गोली, एक जवान की मौत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: हजारीबाग जिला पुलिस के जवान राम कुमार महतो ने खुद को गोली मारकर पुलिस लाइन में खुदकुशी कर ली । घटना गुरूवार की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जवान हथियार जमा करने से पहले उसकी साफ सफाई कर रहा था। इसी दौरान गोली चल गयी। जिससे जवान की मौत हो गयी। जबकि कुछ लोगों ने बताया कि जवान कई दिनों से डिप्रेशन में था।

 

बताया जाता है कि बुधवार को हजारीबाग में लोक लेखा समिति की सुरक्षा में यह जवान शामिल था और रात सात बजे के बाद अपने बैरक वापस आ गया था। इसी हथियार को गुरूवार की सुबह लौटाने आने के पहले साफ- सफाई कर रहा था। जिस दौरान गोली चल गयी। जिससे उसकी मौत हो गयी। मृत जवान चतरा के हंटरगंज का रहने वाला था। उसके तीन बेटे और एक बेटी है। राजकुमार 2008 बैच का सिपाही था। होमगार्ड में नौकरी के दौरान ही उसने पुलिस विभाग में योगदान दिया था।

 

घटना की सूचना मिलते एसपी मनोज रतन, डीएसपी और कई थानेदार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और टीम वहां से जांच के नमूने एकत्र कर रही है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.