City Post Live
NEWS 24x7

सांगबार पंचायत की मुखिया की वित्तीय शक्ति जब्त, योजनाओं में गड़बड़ी करने का आरोप

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सांगबार पंचायत की मुखिया की वित्तीय शक्ति जब्त, योजनाओं में गड़बड़ी करने का आरोप

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : उपायुक्त पलामू डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि के निर्देश पर लेस्लीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी ने सांभर पंचायत की मुखिया गीता देवी की वित्तीय शक्ति ज़ब्त कर ली है। साथ ही उन्होंने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं मुखिया को पत्र प्रेषित कर तत्काल उप मुखिया को प्रभार सौंपने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि मुखिया पर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं भुगतान में अनियमितता बरतने का आरोप लगा था। जिसमें जांच के बाद उपायुक्त ने योजनाओं में गड़बड़ी करने का दोषी मानते हुए मुखिया का वित्तीय शक्ति जब्त का निर्देश दिया है। इसके पूर्व भी पंचायत के लोहरा तथा सांगबार एवं गोराडीह गांव में मनरेगा के तहत संचालित 8 योजनाओं में अनियमितता उजागर हुई थी। जिसके बाद तत्कालीन उपायुक्त निर्देश पर 13 अक्टूबर 2016 को मुखिया का वित्तीय शक्ति जब्त कर ली गई थी। लगभग 2 वर्ष के अंदर दूसरी बार वित्तीय शक्ति जब्त किए जाने के बारे में पूछे जाने पर मुखिया ने कहा कि अनियमितता का कोई मामला नहीं है। जो था भी उसे न्यायालय द्वारा निरस्त कर दिया गया है। बावजूद जिला पंचायती राज पदाधिकारी उपायुक्त को गलत जानकारी देकर वित्तीय शक्ति ज़ब्त कराने की फिराक में है। उपायुक्त से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर मुखिया की वित्तीय शक्ति जब्त कर ली गई है। योजनाओं में गड़बड़ी करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। पदाधिकारी एवं कर्मी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से पूर्ण कराएं। ताकि अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी को पहुंचाई जा सके।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.