City Post Live
NEWS 24x7

रोहतास पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कुख्यात नक्सली अजय राजभर गिरफ्तार

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

रोहतास पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कुख्यात नक्सली अजय राजभर गिरफ्तार

सिटी पोस्ट लाइव : रोहतास जिला पुलिस और कैमूर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। झारखंड के गढ़वा से कुख्यात नक्सली टीपीसी का एरिया कमांडर अजय राजभर को गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। जानकारी के मुताबिक नक्सली संगठन टीपीसी का कुख्यात कमांडर अजय राजभर झारखण्ड के पलामू से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि राजभर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लीए ही झारखंड के पलामू और गढ़वा के इलाके में लगातार कैम्प कर अपने संगठन को मजबूत कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक अजय राजभर अपने 20 सदस्यीय टीम के साथ झारखंड के पलामू में नक्सलियों को प्रशिक्षण दे रहा था ताकि कैमोरांचल किसी बड़ी घटना को बखूबी अंजाम दे सके। लिहाज रोहतास पुलिस अधिक्षक सत्यवीर सिंह और अवर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश किशोर ने उसके मंसूबे पर पानी फेर दिया और उसके ही ठिकाने से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विदित हो कि सन 2011 में तत्कलीन रोहतास पुलिस अधीक्षक मनु महाराज के समक्ष आत्म समर्पण किया था।  अजय राजभर रोहतास-कैमूर-औरंगाबाद सहित आसपास के इलाके में सक्रिय रहा है तथा इस पर पुलिस टीम पर हमला करने सहित लेवी के लिए हत्या के भी आरोप हैं। इतना ही नहीं लूटपाट, बमबारी और दर्जनों हत्या जैसे कई मामले दर्ज हैं।

बता दें सन 2014 में अजय सासाराम जेल से जमानत पर बाहर आया था तथा फिर टीपीसी संगठन से जुड़ गया था। जिसके बाद रोहतास और कैमूर जिले में आतंक का पर्याय बन चूका था। कैमूर पहाड़ी के इलाके में अजय राजभर का ग्रुप लगातार पुलिस के नाक में दम किए हुए था। वो समय-समय पर अपना लोकेशन बदलकर पहाड़ी क्षेत्र में अपना दबदबा बना रहा था। इसके अलावे ईट भट्ठा ठेकेदारों से जबरन लेवी वसूलने की भी सूचना मिल रही थी। एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि अजय की गिरफ्तारी से रोहतास तथा आसपास के जिले में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सफलता मिलेगी। फिलहाल अजय से पूछताछ की जा रही है तथा उससे मिली जानकारी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रोहतास से विकाश चन्दन की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.