City Post Live
NEWS 24x7

अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : सरिया पुलिस एवं गिरिडीह उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को बंदखारो एवं चिचाकी गांव में अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान छह लोगों के घरों में टीम ने छापामारी कर लगभग डेढ़ लाख रुपए मूल्य के महुआ शराब बनाने की सामग्री को जब्त किया एवं हजारों के शराब नष्ट किया गया। अभियान का नेतृत्व सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार महतो, अंचल निरीक्षक आरएन चौधरी, थाना प्रभारी विकास पासवान, आबकारी विभाग के अंचल निरीक्षक ललित सोरेन कर रहे थे। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बंदखारो तथा चिचाकी गांव में शिव मंडल, भागीरथ मंडल, बबलू मंडल, भोला मंडल, छोटी मंडल व सुरेंद्र मंडल के घर में छापेमारी की गई। इस दौरान लगभग 1000 लीटर शराब को जब्त किया गया। वहीं महुआ शराब बनाने में प्रयोग आने वाले जावा महुआ लगभग 3000 किलो जब्त किया गया। वहीं इस मामले में संलिप्त भोला मंडल को गिरफ्तार करके उत्पाद विभाग की टीम गिरिडीह ले गई है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.