City Post Live
NEWS 24x7

लातेहार मंडल कारा से फरार होने वाला कैदी गिरफ्तार

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, लातेहार: लातेहार मंडल कारा से शनिवार को फरार हुआ अपराधी दिलशाद अंसारी रविवार को गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उसे बालूमाथ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। दिलशाद जेल से फरार होने के बाद अपने घर बालूमाथ की ओर भाग गया था। पुलिस ने छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि शनिवार को फरार हुआ दूसरा कैदी विक्की राम अभी तक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। विक्की की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को जेल की ऊंची दीवार को लांघने के क्रम में दिलशाद के पैर में फ्रैक्चर भी आ गया था। इसके बावजूद हुआ भाग गया था। दिलशाद से पुलिस पूछताछ भी कर रही है। इधर जेल आईजी वीरेंद्र भूषण रविवार को लातेहार जेल में पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी भी ली। गौरतलब  है कि दिन के उजाले में लातेहार मंडल कारा से दो कैदी जेल ब्रेक कर भाग गए थे। भागे हुए कैदियों में दिलशाद अंसारी बालूमाथ का रहने वाला था ,जबकि विक्की राम छत्तीसगढ़ का निवासी है। विक्की राम पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.