City Post Live
NEWS 24x7

रांची के नामकुम में आठ एकड़ में लगे अफीम की खेती को किया गया नष्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

रांची के नामकुम में आठ एकड़ में लगे अफीम की खेती को किया गया नष्ट

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची के नामकुम में अफीम की खेती के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में सिंगर सराय गांव और आस पास के इलाकों में लगभग आठ एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया गया। मौके पर नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि अफ़ीम, पोस्ता इत्यादि मादक पदार्थों का विनस्टिकरण अभियान आगे भी जारी रहेगा।अभियान में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार, रंजीत कुमार, सहायक अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, सहायक अवर निरीक्षक बृजेन्द्र कुमार एवं सैट जवानों के साथ एसएसबी के जवान शामिल थे। उल्लेखनीय है कि नामकुम थाना अंतर्गत यह अभियान पिछले 16 दिनों से चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रति दिन जवानों द्वारा 4 से 5 एकड़ तक अफ़ीम की खेती को नष्ट किया जा रहा है। साथ ही साथ लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे कि लोग अफ़ीम, पोस्ता, गांजा इत्यादि जैसे मादक पदार्थों की खेती ना करें।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.