पुलिस ने चार गौवंश तस्करों को किया गिरफ्तार
सिटी पोस्ट लाइव, खूंटी: पुलिस ने चार गौवंश तस्करों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इनमें मो.दानिश, मो.तैयब (दोनों कांटाटोली, रांची निवासी), मो.तनवीर आलम (गढ़टोली, शांति नगर, रांची) और मो.शाहिद (आजाद रोड हजारीबाग) शामिल हैं। बताया गया कि शुक्रवार देर शाम चारों आरोपित 25 गाय-बैलों को बेरहमी से मारते-पीटते सलगाडीह नहर रोड से रांची की ओर ले जा रहे थे। पुलिस को सूचना मिलने पर अड़की थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और जब्त गौवंश को गांव वालों के जिम्मे दे दिया। इस संबंध में अड़की थाने में मामला दर्ज किया गया है।
Comments are closed.