City Post Live
NEWS 24x7

अफीम और हथियार के तस्कर विजय ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

अफीम और हथियार के तस्कर विजय ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: झारखंड में अफीम और हथियार के बड़े तस्करों में शामिल विजय दांगी ने बुधवार की शाम रामगढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। एसपी प्रभात कुमार ने उसके आत्मसमर्पण की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि विजय दांगी के खिलाफ रामगढ़ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।
उसकी गिरफ्तारी के लिए बनाई गई स्पेशल टीम लगातार उसके पीछे पड़ी हुई थी। उसने यह समझ लिया था कि अब पुलिस उसे छोड़ने वाली नहीं है, तो उसने चुपके से कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके सभी ठिकानों और घर तक में पुलिस अपना जाल बिछा चुकी थी।
एसपी ने बताया कि उसे रिमांड पर लेकर पुलिस अपने केस को आगे बढ़ाएगी। उसके गिरोह में शामिल लोगों की गिरफ्तारी भी जल्द से जल्द होगी। विदित हो कि 4 फरवरी को विजय दांगी और उसके एक अन्य साथी बच्चन सिंह को पुलिस ने बरकाकाना ओपी क्षेत्र से पकड़ा था। उनके पास से सात लाख नगद, 4 किलो गांजा और दो देसी कट्टा बरामद किया गया था। 5 फरवरी की सुबह बरकाकाना ओपी से वह फरार हो गया था। उसके फरार होते ही पुलिस ने पूरे राज्य के थानों में उसकी तस्वीर जारी कर दी थी, ताकि जहां भी वह नजर आए पुलिस उसे गिरफ्तार करें।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.