City Post Live
NEWS 24x7

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

सिटी पोस्ट लाइव, दुमका: सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप में मां दुर्गा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में जरमुंडी पुलिस ने विकास कुमार यादव उर्फ विक्की यादव को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी जरमुंडी थाना क्षेत्र के बसबुटिया गांव निवासी है। एसपी वाई एस रमेश ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। उन्होंने बताया कि आरोपी 31 व्हाट्सप्प ग्रुप में मां दुर्गा पर अश्लील टिप्पणी करते हुए दुर्गापूजा को विवादास्पद और नस्लवादी त्योहार बताया था। एसपी ने बताया कि मैसेज से विधि व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती थी। एसपी ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस में धार्मिक उन्माद एवं हिंसा फैलाने के उद्देश्य से यह किया गया था।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.