City Post Live
NEWS 24x7

नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक की हत्या की

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव , लोहरदगा: लोहरदगा में नक्सलियों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, मृतक का बेटा झारखंड पुलिस में एक अधिकारी का अंगरक्षक हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहरदगा के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित मुंगो गांव में नक्सलियों ने 55 वर्षीय जागीर भगत की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को 15 नवंबर की देर रात अंजाम दिया गया। सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों ने जागीर भगत की पुलिस मुखबिर होने के शक में हत्या की है। जागीर भगत का पैतृक गांव मुंगो में है। हालांकि उनका परिवार लोहरदगा में भी रहता है।

नक्सली खलिहान में सो रहे जागीर और उनकी पत्नी को उठाकर ले गए और जागीर को गोली मार दी। घटना की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। हालांकि इसमें माओवादियों का हाथ होने का दावा किया जा रहा है। पुलिस की ओर से इस घटना को लेकर अब तक कुछ बयान नहीं दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले मुंगो में पुलिस पर हमला कर नक्सलियों ने 2 जवानों को घायल कर दिया था। पुलिस पर हमले के बाद क्षेत्र में ग्रामीण की हत्या से दहशत का माहौल है। एक बार फिर नक्सली संगठन खौफ का साम्राज्य खड़ा करने में लगे हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.