City Post Live
NEWS 24x7

विवाहिता का शव कुएं से बरामद, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

विवाहिता का शव कुएं से बरामद, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप 

सिटी पोस्ट लाइव, कोडरमा: कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पेठियाबागी में रविवार सुबह 11 बजे  पुलिस ने एक 20 वर्षीय विवाहिता सुनीता देवी का शव घर के कुएं से बरामद किया। मृतका के मायके वालों ने पति सहित ससुराल वालों पर विवाहिता सुनीता देवी की हत्या कर कुएं में डाल देने का आरोप लगाया है। इधर पुलिस ने शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। घटना के बाद मृतक के मायके वालों ने पति रामाशीष पंडित, ननद गुड़िया देवी समेत ससुराल वालों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर दोपहर 1:30 बजे से तीन बजे तक पेठियाबागी के समीप कोडरमा कोवाड मुख्यपथ जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी विजय हेमराज खलखो थाना प्रभारी सोनी प्रताप सिंह, एएसआई विजय कुमार गिरी, धनेश्वर सिंह, रामानंद पाठक, उपेन्द्र पंडित, कृष्णा राय, जिप सदस्य पवन सिंह, मुखिया अजय यादव, समाजसेवी सुरेंद्र भाई मोदी, मुखिया प्रतिनिधि चूरन खान सहित समाजसेवी बुद्धिजीवी लोगों ने जाम में शामिल लोगों को गिरफ्तारी के आश्वासन देते हुए समझा-बुझाकर डेढ़ घंटे के बाद जाम को हटाया गया। घटना के बाद पति और ननद घर में ताला बंद कर फरार हो गए हैं। मृतक के पिता रामप्रवेश पंडित ने थाना में मृतका सुनीता देवी के पति रामाशीष पंडित, ननद गुड़िया देवी, ससुर नारायण पंडित, सास तथा पति के भाई सुरेश पंडित पर दहेज प्रताड़ना व हत्या करने  का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.