City Post Live
NEWS 24x7

गिरिडीह के धनवार में विवाहिता का शव बरामद

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

गिरिडीह के धनवार में विवाहिता का शव बरामद

सिटी पोस्ट लाइव, गिरिडीह: धनवार थाना क्षेत्र के घोड्थम्बा ओपी अंतर्गत एक विवाहिता का शव गुरुवार को ग्रामीणों ने संदेहास्पद स्थिति में उसके घर से महज पांच सौ दूर धान की खेत से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही घोड्थम्बा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गयी। पुलिस ने घटनास्थल से शव के समीप कीटनाशक की शीशी बरामद की है।  आंशका है  कि  महिला की हत्या की गयी हैं। महिला की शिनाख्त मजलूम अंसारी की पत्नी सफीना खातून (40) के रूप में हुई  है। बुधवाटांड गांव के रहने वाले मृतका के भाई मो. एनुल ने बताया कि बुधवार को उसकी बहन और जीजा मजलूम अंसारी के बीच घरेलू विवाद हुआ था। जिसके बाद उसकी बहन घर से निकल कर कहीं चली गई थी। जानकारी मिलने पर जीजा और सभी मिलकर खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच गुरुवार सुबह ग्रामीणों से जानकारी मिली कि उसकी बहन का शव गांव से कुछ दूर एक झाड़ी में है। भाई ने आशंका जतायी है कि उसकी बहन ने गुस्से में आकर खुद जहर पी लिया होगा।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.