सिटी पोस्ट लाइव, लातेहार/रांची: झारखंड के लातेहार जिले में हेरहंज थाना क्षेत्र स्थित लेवडाही गांव में माओवादियों ने गुरुवार देर रात जमकर उत्पात मचाया। माओवादियों ने लेवडाही के पास इंदुवा में पुल निर्माण में लगी जेसीबी को आग के हवाले कर दिया। जेसीबी गुरुवार देर रात लेवडाही जलेन्द्र यादव के घर पर खड़ी थी। इस दौरान माओवादियों ने जेसीबी में आग लगा दी। तेज आग की लपटों ने जलेन्द्र के घर को भी चपेट में ले लिया। इससे घर में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। माओवादियों की संख्या 8 से 10 बताई जा रही है। आगजनी के दौरान दहशत फैलाने के लिए माओवादियों ने तीन राउंड गोलियां भी चलाईं। इससे पूरे इलाके में दहशत है। हेरहंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रही है। एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि माओवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान जारी है।
Read Also
Comments are closed.