City Post Live
NEWS 24x7

कोडरमा: प्रेमी जोडे़ ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

कोडरमा: प्रेमी जोडे़ ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत

सिटी पोस्ट लाइव, कोडरमा: जिले के नवलशाही थाना अंतर्गत मसमोहना पंचायत के वार्ड संख्या 9 में एक 18 वर्षीय युवती का शव प्रशासन ने शुक्रवार को एक खेत से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक लड़की का नाम सीता कुमारी (18 ) है। यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। लड़की के पिता सिकंदर सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री रात 1 बजे के बाद से घर छोड़ कर कहीं चल गई थी। जब उन्हें यह पता चला तो उन्होंने उसे रात में ही ढूंढना प्रारंभ कर दिया। वहीं उनके पड़ोस में रहने वाले पवन राम उर्फ पंजाबी भी अपने घर से लापता था। उसकी मां भी उसे तलाश कर रही थी। उनकी पुत्री का शव खेत में पड़ा हुआ मिला। वहीं पर उसका पुत्र भी पड़ा हुआ था और वह अपने पुत्र को उठाकर ईलाज के लिए ले गई। दोनों ने प्रेम प्रसंग में जहर खाया था। लडकी के पिता ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.