City Post Live
NEWS 24x7

देवघर केन्द्रीय कारा में हुई सघन छापेमारी, लगभग 90 मिनट चली जांच

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

देवघर केन्द्रीय कारा में हुई सघन छापेमारी, लगभग 90 मिनट चली जांच

सिटी पोस्ट लाइव, देवघर: देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी  विशाल सागर व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  विकास चंद्र श्रीवास्तव के संयुक्त नेतृत्व में गुरुवार की रात केन्द्रीय कारा देवघर में औचक छापेमारी की गई। इस दौरान जेल के सभी महिला एवं पुरूष वार्ड की गहन तलाशी ली गई। इसके अलावा केन्द्रीय कारा में लगे सीसीटीवी फुटेज, कारा परिसर के साथ विजिटर रजिस्टर की भी जांच अनुमंडल पदाधिकारी ने की। लगभग 90 मिनट तक केंद्रीय कारा में छापेमारी के बाद अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि कोई भी आपत्तिजनक सामान की जेल के अंदर नही पाई गई। इस दौरान दंडाधिकारी मीनाक्षी भगत, प्रखंड विकास पदाधिकारी, देवघर विवेक कुमार, अंचलाधिकारी, देवघर अनिल कुमार सिंह, एफ.एस.ओ अनिल कुमार मरांडी, अनुमंडल कार्यालय कर्मी अनिल कुमार, नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह, मोहनपुर थाना प्रभरी, कुंडा थाना प्रभारी, रिखिया थाना प्रभारी, सारवां थाना प्रभारी,  देवीपुर थाना प्रभारी, कुल 5 की संख्या में पुरुष व महिला दंडाधिकारी के साथ संबंधित पुलिस पदाधिकारी व 80 की संख्या महिला व पुरूष पुलिसकर्मी आदि उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.