City Post Live
NEWS 24x7

पारिवारिक विवाद में पोते ने दादी को मारी गोली, गंभीर

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, गुमला: गुमला थाना क्षेत्र के मुरकुंडा हरदीटोली में एक पारिवारिक विवाद के चलते पोते ने अपनी दादी को गोली मार दी। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार की शाम पारिवारिक विवाद में भगतु खड़िया ने अपनी दादी को गोली मार दी। गोली दादी के सीने में लगी है। गोली की आवाज सुनकर आनन-फानन में परिजनों ने वृद्धा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जुम्मन खान सहयोगियों के साथ अस्पताल पहुंचे और वृद्ध महिला के इलाज में सहयोग किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.