City Post Live
NEWS 24x7

गिरिडीह साइबर थाना पुलिस ने दस साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, गिरिडीह: गिरिडीह साइबर थाना पुलिस ने दस साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस के हत्थे चढ़े 10 अपराधियों ने कई लोगों को फोन कर उनके बैंक खाते से अब तक डेढ़ करोड़ की ठगी की  है। पूरे मामले का खुलासा इन अपराधियों के पास से बरामद मोबाइल और सिम कार्ड के माध्यम से हुआ। बुधवार की  देर देर रात मिली सफलता के बाद गुरुवार को साइबर थाना में प्रेसवार्ता कर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी और पुलिस निरीक्षक सहदेव प्रसाद ने बताया कि अजय और विजय मंडल सगे भाई है और बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह गांव के रहने वाले हैं।
वहीं गांडेय थाना क्षेत्र के रसकुट्टो गांव निवासी नरेश मंडल, गोनिक मंडल, आसनबनी गांव निवासी वकील मंडल, जोकटियाबाद गांव निवासी उदय शंकर तिवारी, अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के गजकुंडा गांव निवासी जैनुल अंसारी, फुरसोडीह गांव निवासी सिकंदर मंडल, मुकेश मंडल और पचंबा थाना क्षेत्र के पचंबा से कामदेव मंडल शामिल है। प्रेसवार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि पुलिस इन अपराधियों के पास से 23 मोबाइल फोन के अलावे 25 फर्जी सिम कार्ड, 10 एटीएम कार्ड, 33 पासबुक और छह पैन कार्ड जब्त किया है।
डीएसपी ने बताया कि लगातार दो सप्ताह से पंजाब के पूर्व सीनियर अधिकारी का संपर्क पहले रांची पुलिस मुख्यालय से हुआ। इसके बाद मुख्यालय के निर्देश पर गिरिडीह साइबर थाना पुलिस सक्रिय हुई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पहले कामदेव मंडल को गिरफ्तार किया। कामदेव के निशानदेही पर ही अजय-विजय समेत सबों को पुलिस ने छापेमारी कर दबोचने में सफल हुई।  विजय, सिकंदर और मुकेश मंडल के खिलाफ पहले से आईटी एक्ट का केस दर्ज है। जबकि नरेश और जैनुल अंसारी पर भी पहले से केस दर्ज है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.