City Post Live
NEWS 24x7

लॉक डाउन उल्लंघन के 1001 लोगों पर एफआईआर, 2060 गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

लॉक डाउन उल्लंघन के 1001 लोगों पर एफआईआर, 2060 गिरफ्तार 

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड पुलिस ने लॉक डाउन उल्लंघन मामले में अबतक 1001 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। जबकि 2060 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि मामले में 4320 लोगों को आरोपित बनाया गया हैं। लॉक डाउन उल्लंघन मामले में झारखंड के 24 जिलों में एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें रांची 180, गुमला 33,लोहरदगा 9, सिमडेगा 8, खूंटी 37, जमशेदपुर 99, चाईबासा 49, सरायकेला 25, पलामू 110, गढ़वा 48, लातेहार 8 ,हजारीबाग1 4, रामगढ़ 8, कोडरमा 23 ,चतरा 23, गिरिडीह 59, धनबाद 100, बोकारो 70, दुमका 14, देवघर 24, जामताड़ा 26, गोड्डा 20, पाकुड़ 6 और साहेबगंज में 8 शामिल हैं। एडीजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता मुरारी लाल मीणा ने बताया कि लॉक डाउन उल्लंघन मामले में अब तक 1001लोगों पर एफ आई आर दर्ज की गयी हैं। 2060 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मामले में 4320 लोगों को आरोपित बनाया गया हैं।

लॉक डाउन उल्लंघन मामले में रांची अव्वल

राजधानी रांची में लॉक डाउन उल्लंघन में अव्वल हैं। रांची जिले में लॉक डाउन उल्लंघन के 180 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि पलामू जिले में लॉक डाउन उल्लंघन के 110 मामले दर्ज किए गए है। धनबाद में 100, जमशेदपुर जिले में लॉक डाउन उल्लंघन के 99 मामले दर्ज किए गए है।

सबसे कम पाकुड़ में

पाकुड़ जिले में लॉकडाउन उल्लंघन के सबसे कम छह मामले दर्ज किए गए है। लातेहार साहेबगंज और रामगढ़ जिले में 8 मामले दर्ज किए गए हैं।

सबसे अधिक जमशेदपुर में

जमशेदपुर जिले में लॉक डाउन उल्लंघन मामले में सबसे अधिक गिरफ्तारियां हुई हैं। उल्लंघन मामले में 850 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चाईबासा जिले में लॉक डाउन उल्लंघन मामले में 288 , रांची में 140 और धनबाद में 125 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि रामगढ़, लोहरदगा और सिमडेगा में एक- एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.