City Post Live
NEWS 24x7

होटल के कमरे से डॉक्टर का शव बरामद

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

होटल के कमरे से डॉक्टर का शव बरामद

सिटी पोस्ट लाइव, जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना अंतर्गत एक होटल के कमरे से शुक्रवार रात संदिग्धावस्था में एक डॉक्टर का शव बरामद किया गया है। डॉक्टर की पहचान ज्ञानप्रकाश जयराम के रूप में की गई है जो तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के रहने वाले थे। वे टाटा स्टील प्लांट की डिस्पेंसरी में नियुक्त थे। बिष्टुपुर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने बताया कि होटल कर्मचारी के अनुसार डॉ. ज्ञानप्रकाश जयराम 1 दिसंबर से होटल में ठहरे हुए थे और शुक्रवार को उन्हें कमरा खाली करना था। दोपहर बारह बजे रिसेप्शन से उन्हे फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। उसके बाद होटल कर्मचारियों ने उनके कमरे को खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खोले जाने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गयी तो डॉक्टर को मृत पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजकर होटल के कमरे को सील कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.