City Post Live
NEWS 24x7

देवघर के जमुनिया बांध पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

देवघर के जमुनिया बांध पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव

सिटी पोस्ट लाइव, देवघर: देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के जमुनिया बांध से पुलिस ने पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव बरामद किया है। शव की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी शिव चन्द्र महथा के 23 वर्षीय पुत्र अजय महथा के रूप में हुयी है।जानकारी के अनुसार अजय महथा कहीं बाहर रहकर रंग-रोगन का काम करता था और दो माह पूर्व से ही देवघर में अपनी ससुराल लकड़ीगंज गांव में रह रहा था। मृतक की लाश एक बेल्ट के सहारे पेड़ से लटकी मिली। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने उसके ससुराल वालों को दी। घटना की खबर मिलते ही मौके पर रिखिया थाना प्रभारी असीम कमल टोपनो दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने इसे हत्या बताते हुए शव को पेड़ से लटकाए जाने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.