City Post Live
NEWS 24x7

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रमिकों को विशेष ट्रेन से लेह-लद्दाख के लिए किया रवाना

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दोपहर बाद दुमका से  कामगारों को विशेष ट्रेन से लद्दाख के लिए रवाना किया। इन सभी श्रमिकों को सीमा सड़क संगठन की परियोजनाओं में काम मिलेगा। लेह-लद्दाख जाने वाले श्रमिकों को दुमका से उधमपुर तक ले जाने वाली विशेष ट्रेन कल ही रवाना होने वाली थी, लेकिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अचानक स्थगित हो जाने के बाद जिला प्रशासन की ओर से लेह-लद्दाख जाने वाले सभी निबंधित श्रमिकों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की गयी थी।

अब इन श्रमिकों को आज विशेष ट्रेन से रवाना किया गया। बताया गया है कि पहले सात विशेष ट्रेनों के माध्यम से संताल परगना प्रमंडल के श्रमिकों को सीमावर्ती इलाके में सड़क निर्माण के लिए ले जाने की योजना थी। अब पांच ट्रेनें दुमका और एक ट्रेन देवघर से खुलेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन दुमका पहुंचे,जहां उन्हें  गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। बाद में मुख्यमंत्री और मंत्री सत्यानंद भोक्ता दुमका से रेल द्वारा करीब 15 सौ श्रमिकों को सीमा सड़क संगठन की ओर से सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य में शामिल होने के लिए रवाना किया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.