City Post Live
NEWS 24x7

छपरा:अपराधियों ने एक शख्स की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या,लोगों ने किया सड़क जाम

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

छपरा:अपराधियों ने एक शख्स की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या,लोगों ने किया सड़क जाम

सिटी पोस्ट लाइव- बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. दिन दहाड़े हत्याएं अब आम हो गई है. नई घटना बिहार के छपरा जिले से जुड़ी है जहां अपराधियों ने एक शख्स की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. घटना जिले के भेलदी के खरीदहा के पास की है. जिस युवक की हत्या की गई है उसका नाम शेखर कुमार बताया जाता है जो बसोता गांव का रहने वाला है.

जानकारी के मुताबिक युवक अपनी भाभी के साथ कहीं जा रहा था तभी अज्ञात अपराधियों ने उसे घेर कर ताबड़तोड़ फायरिंग की. गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव के साथ भेल्दी थाने का घेराव किया और छपरा-मुजफ्फरपुर मार्ग को जाम कर दिया है.

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेने के बाद युवक की भाभी से इस मामले में पूछताछ शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हत्या को किन कारणों से अंजाम दिया गया है इसका पता नहीं लग सका है. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर से नीतीश कुमार के सुशासन की पोल खोलकर रख दी है. लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

                                                                                                                                                          जे.पी.चंद्रा की रपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.