City Post Live
NEWS 24x7

रोहतास : बेलगाम अपराधियों ने मोबाइल व्यवसायी को मारी गोली, घायल अस्पताल में भर्ती

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

 रोहतास : बेलगाम अपराधियों ने मोबाइल व्यवसायी को मारी गोली, घायल अस्पताल में भर्ती

सिटी पोस्ट लाइव : रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमण्डल क्षेत्र में  अपराधियों के हौसला बुलंद होते जा रहे हैं। एक घटना की गुत्थी पुलिस सुलझा भी नही पाती कि अपराधी दूसरी घटना को अंजाम दे जाते हैं। रविवार की देर रात हथियारों से लैस अज्ञात अपराधियो ने बिक्रमगंज के धारूपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक मोबाइल व्यवसाई नंदन कुमार की गोली मार दी और फरार हो गए। गोली के शिकार युवक को गम्भीर अवस्था मे आनन फानन में  बिक्रमगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। वही घटना के बारे में बताया जा रहा कि  गोली के शिकार व्यवसाई अपने  दुकान को बंद कर घर जा रहे थे, तभी बेलोरो सवार अज्ञात अपराधकर्मियों ने   गोलि  मार कर भाग निकलने में सफल रहे। उक्त  व्यवसाई को दो गोली लगी।
एक गोली जबड़े से पार कर कंधे पर जा फंसी और दूसरी कंधे पर लगी। घायल व्यवसाई नंन्दन कुमार धारुपुर गांव का निवासी बताया जाता है। गोलियों की आवाज से आसपास अफरा-तफरी के साथ दहशत का माहौल कायम हो गया। बाद में दर्द  से कराहते व्यवसाई को जख्मी हालत में लोगों ने तत्काल निजी अस्पताल पहुँचाया। जहां वह इलाजरत है। घटना की खबर मिलते ही आस-पड़ोस के लोगों का हुजूम अस्पताल के बाहर देर रात तक लगा रहा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही अपने दल बल के साथ  पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी रही। लेकिन देर रात पुलिस को अपराधियो को पकड़ने में सफलता नहीं मिली।
इस घटना से व्यवसाईयो में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस घटना के विरोध में आक्रोशित बिक्रमगंज अनुमंडल के व्यवसाईयो ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए शहर के प्रमुख  तेंदुनी चौक को जाम कर दिया तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित व्यवसायी हमलावरों की गिरफ्तारी व पुलिस की निष्क्रियता पर गम्भीर सवाल उठा रहे थे। जिसे बाद में पुलिस प्रसासन के लोगो ने समझा बुझा कर जाम हटवाया और  भरोसा दिया कि अतिसीघ्र अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  फिलहाल गोली के शिकार व्यवसाई खतरे से बाहर बताया जाता है।
रोहतास से विकाश चन्दन की रिपोर्ट 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.