City Post Live
NEWS 24x7

पाथरकुआं पंचायत की मुखिया अनिता ने विवाद में खाया जहर

धनबाद जिला परिषद के अध्यक्ष हैं अनिता के पति रोबिन गोराई

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

पाथरकुआं पंचायत की मुखिया अनिता ने विवाद में खाया जहर

सिटी पोस्ट लाइव : धनबाद जिले के निरसा थाना अंतर्गत पाथरकुआं पंचायत की मुखिया अनिता गोराईं ने पारिवारिक विवाद में जहर खा लिया। हालत गंभीर होने के बाद परिजनों ने इलाज़ के लिए पहले धनबाद पीएमसीएच (पाटलिपुत्रा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) भर्ती कराया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उसे लेकर एशियन जालान अस्पताल गए और भर्ती कराया। सूत्रों के अनुसार अनिता गोराई की हालत गंभीर बनी हुई है। अनिता गोराई के पति रोबिन गोराई धनबाद जिला परिषद के अध्यक्ष हैं। अनीता गोराई पाथरकुआं पंचायत से दूसरी बार मुखिया चुनी गई हैं। इस बार निरसा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चा भी है। पति रोबिन गोराई को जिला परिषद अध्यक्ष बनाने में भी अनीता गोराई ने राजनीतिक सूझबूझ का परिचय दिया था। अनीता गोराई और रोबिन गोराई का बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो से काफी करीबी संबंध रहे हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.