City Post Live
NEWS 24x7

पति से झगड़े के बाद पत्नी ने केरोसिन उड़ेलकर लगा ली आग, मौत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, खूंटी: खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के रायशिमला गांव की है। एक घर में दंपती के बीच झगड़े के बाद पत्नी ने खुद के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। महिला ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बारकुली पंचायत के रायशिमला में गुरुवार को देर रात बिरसा प्रधान 36 वर्ष उसकी व 34 वर्षीया पत्नी तेतरी देवी के बीच नशे की हालत में कुछ बात को लेकर विवाद हो गया था।

 

जिसके बाद तेतरी देवी घर के अंदर घुस गई और अपने ही ऊपर केरोसिन तेल छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर लिया। इसके बाद जब अंदर से चीखने-चिल्लाने की आवाज आई तो किसी तरह लोग अंदर गए और आग बुझाई। लेकिन तबतक वह लगभग 70 से 75 प्रतिशत तक जल चुकी थी। इसके बाद उसी हालात में 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सदर अस्पताल खूंटी ले जाया गया। जहां गंभीर हालात को देखते हुए उसे रांची रेफर कर दिया। लेकिन, रांची लाने के क्रम में उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.