City Post Live
NEWS 24x7

फरार दुष्कर्म के आरोपित की पत्थर से कूचकर हत्या

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

फरार दुष्कर्म के आरोपित की पत्थर से कूचकर हत्या

सिटी पोस्ट लाइव, गुमला: बाल सुधार गृह गुमला से फरार दुष्कर्म के आरोपित नवनी ग्राम निवासी परदेसिया उरांव की हत्या घाघरा थाना क्षेत्र के नवनी टोंगरी  तुरियाडीह के समीप पत्थर से कूच कर कर  दी गयी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच परदेसिया के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में घाघरा थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार महतो ने बताया  कि परदेसिया उरांव को दुष्कर्म के आरोप में 18 नवंबर 2017 को बाल सुधार गृह गुमला भेजा गया था। बाल सुधार गृह  गुमला से परदेसिया विगत फरवरी 2019 में भाग गया था। फरार आरोपित की तलाश पुलिस को भी काफी दिनों से थी। इधर मृतक के पिता बुधवा उरांव ने बताया कि परदेसिया की हत्या पत्थर से कूच कर की गई है। हत्या की जानकारी गाय बैल चरवाहे द्वारा परिजनों को दी गई। घाघरा थाना में बुधवा के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.