City Post Live
NEWS 24x7

मधुमक्खियों के एक झुंड ने सुरक्षा बल के जवानों किया हमला

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

मधुमक्खियों के एक झुंड ने सुरक्षा बल के जवानों किया हमला
सिटी पोस्ट लाइव, मेदिनीनगर: पलामू एसपी अजय लिंडा के नेतृत्व में ज़िले के कई नक्सली प्रभावित इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रही है। इस अभियान में सुरक्षा बल व नक्सलियों के संभावित ठिकानों पर सर्च अभियान 24 घंटे जारी है। इसी क्रम में शनिवार की रात जिले के पांडू व मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के सीमावर्तीइलाकों के जंगलों में सुरक्षा बल के जवान सर्च अभियान चला रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। उनके डंक मारने से डेढ़ दर्जन से अधिक जवानों के जख्मी हो जाने की सूचना है। उन्हें इलाज के लिए पांडू स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है ।
जानकारी के अनुसार पांडू-मोहम्मदगंज के जंगलों में बड़ी संख्यामें पुलिस और सीआरपीएफ के जवान सर्च अभियान पर निकले थे। अभियान के दौरान पांडू के डाला कला के जंगल लोहड़ी पहाड़ी के पास जैसे ही पहुंचे अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने सर्च अभियान में शामिल जवानों पर हमला कर दिया। जिसमें पांडु थाना प्रभारी समीर तिर्की सहित लगभग बीस जवान घायल हो गये । घायल जवानों के इलाज लिए चिकित्सक डाला कला पहुंचे। कुछ जवानों को आनन-फानन में पांडू लाया गया। सर्च अभियान में लगे सुरक्षा बलों के जवान के अनुसार मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के तरफ से जंगल में घुसे कई जवान भी मधुमक्खियों के डंक से घायल हुए हैं । मधुमक्खियों के आतंक से जवानों में भगदड़मच गयी। डंक मारे जाने से किसी तरह भाग कर जवानों ने अपनी जान बचायी। कुछ जवानों को बेहतर ईलाज के लिए पांडू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.